भारत निर्वाचन आयोग शिकायतो का ले संज्ञान-नरेश उत्तम

 राजेन्द्र चौधरी

 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र भेजकर मुरादाबाद जनपद के 25-कांठ विधान सभा क्षेत्र में पुलिस थानाध्यक्ष बिलारी सुरेन्द्र सिंह पर सत्तापक्ष के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रहे हैं और हरदोई जनपद की 175-सवायजपुर तथा 183-ऊंचाहार विधान सभा क्षेत्र में सत्ताधारी दल भाजपा के विधायकों द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्जी केस में फंसाने तथा भयभीत कराने की शिकायत की है।श्री पटेल ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मुरादाबाद जनपद की 25-कांठ विधान सभा क्षेत्र में पुलिस थानाध्यक्ष बिलारी सुरेन्द्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं मतदाताओं पर सत्ताधारी दल के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित कर रहें हैं।


   समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में हरदोई जनपद की 154-सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र में सत्ताधारी दल भाजपा विधायक द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव को फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा भाजपा के पक्ष में प्रचार व मतदान करने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। रायबरेली जनपद में भी 183-ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी/विधायक द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को भयभीत किया जा रहा है और कोटा निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है।समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग उपरोक्त शिकायतो को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही करे जिससे कि आदर्श आचार संहिता का पालन और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न हो सके।
                         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button