महापरिनिर्वाण दिवस पर भीमराव आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि। विधायक ने महापरिनिर्वाण दिवस पर गरिबों को कंबल किया वितरण। महापरिनिर्वाण दिवस पर विधायक ने बांटा कंबल
पंकज कुमार
अयोध्या/रुदौली। शुक्रवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कुढ़ा सादात में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यापर्ण अर्पित कर नमन किया।इस मौके पर विधायक ने सैंकड़ों गरीब बुजुर्ग महिलाओं व असहाय लोगों को कम्बल भी वितरण किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के कानून की बदौलत ही आज गरीब घर का बेटा भी भारत का पीएम,सीएम बन सकता है।देश के सभी संसाधन आज गरीबों के लिए उपलब्ध हैं।उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से हमें समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का उपहार दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम और सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
महापरिनिर्वाण दिवस हमें बाबा साहेब के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव को समाप्त करने और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।आइए, हम सभी इस दिन पर संकल्प लें कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण और समान समाज का निर्माण करेंगे। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा किशोरी लाल भारती ने कहा कि आज हम सब डॉ भीम राव आंबेडकर की 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब को नमन करते है।उन्होंने कहा बाबासाहेब संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा किशोरीलाल भारती,रघुनंदन चौरसिया,निर्मल शर्मा,राम प्रेस यादव,एडीओ आईएसबी भगवानदीन,जगप्रसाद रावत,अखिलेश रावत,सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा, सोनू यादव,प्रधान अमरेश यादव,सबी रिज़वी,सबीना खातून,माधुरी सिंह,बृजेश यादव,शिवानन्द मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महापरिनिर्वाण दिवस पर विधायक ने बांटा कंबल