सत्ता का दुरूपयोग लोकतंत्र के विरूद्ध:अखिलेश

  सस्ती लोकप्रियता के लिए सत्ता का दुरूपयोग लोकतंत्र के विरूद्ध है। भाजपा निदोषों के साथ अन्याय को अपनी सफलता मानती है। बेसहारों के घरों को तोड़ना और लोगों को उजाड़ने को भाजपा अपनी ताकत समझती है। बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय आचरण करना चाहिए। राज्य की ताकत का गलत प्रयोग लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के खिलाफ है। सरकारों की नैतिक और विधिक जिम्मेदारी होती है, किसी भी व्यक्ति के घरों को तब तक बचाना जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाय। किसी को झूठे मुकदमों में फंसाना और बिना कारण फर्जी मुठभेड़ की आड़ में गोली का दुरूपयोग अनुचित है।


  भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर समेत हर चीज की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में विफल है। सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा करा रही है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी मुनाफाखोरी के खिलाफ है। महंगाई रोकने के लिए समाजवादी पार्टी दाम बांधो नीति को लेकर प्रतिबद्ध है।


    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को छीन रही है। पीडीए को धोखा दे रही है। भाजपा ने सत्ता के अंहकार में गरीबों को पीड़ा पहुंचाई हैं लोगों को अपमानित किया है। किसान, नौजवान, दुखी हैं। पीड़ित, दुखी लोग भाजपा के विरोध में है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता ने तय कर लिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवस्था बर्बाद कर दिया है। बिजली को लेकर पूरे प्रदेश में हाहाकार है। जनता सड़कों पर है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। भाजपा बिजली मंहगी कर जनता की जेब काटी। प्रदेश में खाद का अभाव है। किसानों को समय पर खाद बीज, पानी नहीं मिल रहा है।


    प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार ला रही है। सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता और नेता बूथों पर सतर्क रहें। भाजपा से सावधान रहकर जमीन पर कार्य करें। जनता तैयार है। भाजपा की पराजय तय है। समाजवादी सरकार में दवाई, पढ़ाई सस्ती होगी। किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य मिलेगा। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। सबके साथ न्याय होगा। सबका सम्मान होगा।
   
         

Related Articles

Back to top button