मंत्री आशीष पटेल नोएडा,मुजफ्फरनगर,शामली तथा सहारनपुर का दौरा

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप मंत्री आशीष पटेल नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली तथा सहारनपुर के भ्रमण पर,भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण तथा समीक्षा बैठक करेंगे।

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा,उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप मंत्री आशीष पटेल 09 जून 2022 को दिल्ली पहुंचेंगे तथा स्थानीय योजना अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।10 जून 2022 को अपराहन मे नोएडा पहुंचकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन का भ्रमण करेंगे। इसके बाद स्थानीय योजना अनुसार कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।प्राविधिक शिक्षा मंत्री 11 जून 2022 को जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। मुजफ्फरनगर में पूर्वाहन से शाम तक जिले में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय योजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम में पुलिस, प्रशासनिक एवम् जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभागार मुजफ्फरनगर में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री 12 जून 2022 को जनपद शामली पहुंचेंगे। शामली में पूर्वाहन से शाम तक जिले में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय योजना अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम में पुलिस, प्रशासनिक एवम् जिला स्तरीय अधिकारियों के सा कलेक्टर सभागार शामली में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।मंत्री आशीष पटेल 13 जून 2022 को जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। सहारनपुर में पूर्वाहन से शाम तक जिले में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय योजना अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम में पुलिस, प्रशासनिक एवम् जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभागार सहारनपुर में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।मंत्री आशीष पटेल 14 जून 2022 को पूर्वाहन में जनपद लखनऊ आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button