
विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की रात 2 बजे धुआंधार छापेमारी: अयोध्या में खनन माफिया के मंसूबे चकनाचूर, 4 जेसीबी, 3 डंपर, 1 ट्रक सीज।
अनिल साहू
अयोध्या। अयोध्या में अवैध खनन पर ऐतिहासिक कार्यवाही! उपजिलाधिकारी सदर विकास दुबे और क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने साहस का परिचय देते हुए रात 2 बजे तिहुरा माझा में धावा बोलकर 4 जेसीबी, 3 डंपर और 1 ट्रक सीज कर दिया। बिना सुरक्षा बल के इस गुप्त ऑपरेशन ने खनन माफियाओं के होश उड़ा दिए।
माफियाओं की काली रात: अधिकारियों की सटीक रणनीति, माफियाओं में हड़कंप
गुप्त सूचना पर रातभर नजर रखने के बाद जैसे ही बालू खनन शुरू हुआ, अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लेते हुए मौके पर छापा मारा। माफियाओं में भगदड़ मच गई, लेकिन विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की रणनीति के आगे कोई बच नहीं सका। खनन विभाग और पुलिस को बुलाकर मौके पर ही सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।
निष्पक्ष दस्तक कि खबर का असर…..
इतनी बड़ी कार्यवाही पहली बार, माफियाओं पर केस दर्ज और राजस्व वसूली की तैयारी
इतनी बड़ी कार्यवाही के बाद अब खनन माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने और राजस्व वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन को जड़ से खत्म किया जाएगा।
ईमानदार अफसरों की मिसाल, पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की लहर
विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की इस ऐतिहासिक कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि ईमानदार अफसर जब ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की पूरे अयोध्या में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की धुआंधार छापेमारी