मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 120 जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 120 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के 45, सण्ड़वा चन्द्रिका के 10, बाबागंज के 09, मानधाता के 28, सदर के 05, आसपुर देवसरा के 17 व कालाकांकर के 06 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस प्रकार आज जनपद के 07 ब्लाकों में कुल 120 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अतिथि के रूप में विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, विधायक सदर राजकुमार पाल, मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट आगन्तुकों ने सम्बन्धित विकास खण्डों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button