भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था जीरो-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। हत्या, लूट और अपराध चरम पर है। सत्ता के संरक्षण में दबंगों,अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बरेली में डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी। उन्नाव में युवक की हत्या हो गयी। जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे है। उनकी शिकायत कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उल्टे शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी गयी। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था जीरो-अखिलेश यादव

    राजधानी लखनऊ में रोज़ा इफ्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। अन्याय करा रही है। भाजपा ने उप-चुनाव में पुलिस के जरिए बूथों को लूटा है। विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवा रही है, परेशान करा रही है। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। जब भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करायेगी तो उसे पुलिस के गलत काम को छिपाना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं बर्बाद है। मरीजों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर, नर्सो और अन्य पैरामेडिकल कर्मियों का पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है। भाजपा सरकार की नीतियां फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। भ्रष्टाचार और बढ़ गया है। दोषपूर्ण जीएसटी से व्यापारी और व्यापार तबाह हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। जनता से जुड़े, मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था जीरो-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button