Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

361
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं रूकनें का नाम नहीं ले रही है। तमाम आंकड़ों में उत्तर प्रदेश महिला अपराधों के मामले में सबसे ऊपर है। लेकिन सरकार जमींनी सच्चाई न जानने और न मानने को तैयार है।मुख्यमंत्री जी झूठे आंकड़ों में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। हर दिन प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुराचार, हत्या और छे पिछले दिनों अमरोहा इलाज कराने गयी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मैनपुरी में स्कूटी से जा रही महिला पर चाकू से हमला हुआ। भाजपा सरकार प्रदेश में अपराधों को रोक पाने में विफल है। भाजपा का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठ और कोरी लफ्फाजी है।भाजपा सरकार में पुलिस-प्रशासन कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने और भ्रष्टाचार में संलिप्त है। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रही है। आम जनता और गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। जनता भाजपा के कुशासन से कराह रही है। राज्य की जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह उकता गयी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी है।

लखनऊ में आज महाराजा अग्रसेन की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी है। महाराजा अग्रसेन अग्रोहा राज्य के राजा थे। वे महादानी तथा समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उन्होंने जिन जीवनमूल्यों को ग्रहण किया उनमें परम्परा एवं प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासन काल में स्थापित किया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया।अखिलेश यादव ने कहा कि अग्रसेन जी ने यज्ञों में पशुबलि बंद कराई थी और आर्थिक समानता पर बल दिया था। महाराजा अग्रसेन का बन्धुत्व तथा सद्भाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी सहित, महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की संयोजिका अपर्णा बंसल जैन और सर्वश्री सुनील जैन, रिन्कू गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आकाश गोयल तथा डॉ0 नीतेन्द्र भाईजी आदि ने भी महाराजा अग्रसेन को पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त