आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को शत-प्रतिशत रोजगार से जोडा जाए-कपिल देव अग्रवाल

  • व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने देखी विभाग की कार्ययोजना।
  • अधिक से अधिक महिलाओं को आईटीआई से जोड़ने पर दिया जाये जोर।
  • महिलाओं के लिए बनेंगे महिला छात्रावास तथा स्मार्ट शौचालय।
  • आईटीआई में करवायी जायेगी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें।
  • आईटीआई में प्रवेश से लेकर रिजल्ट तक की समयसारिणी तैयार कर किया जाय अमल।
  • आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को शत-प्रतिशत रोजगार से जोडा जाए।

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने विभाग द्वारा आगामी 100 दिनों में किये जाने वाले कार्यों का प्रजेटेशन अपने सरकारी आवास पर देखा। मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसे और बढ़ाते हुए महिलाओं से सम्बन्धित कोर्स का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उन्हें आईटीआई से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि आईटीआई में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें भी करायी जाये। जिससे आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही है, योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में अपने नए कार्यालय मुख्य भवन प्रथम तल 58–58A का विधिवत रूप से पूजन कर शुभारंभ किया व विभागीय कार्यों का निस्तारण किया।

मंत्री जी ने कहा कि आईटीआई में प्रवेश से लेकर रिजल्ट तक की समयसारिणी तैयार की जाए एवं उसी के अन्तर्गत सभी कार्य किये जाये, जिससे आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को समय से प्रशिक्षण तथा उनको सर्टिफिकेट प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को शत-प्रतिशत रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कम्पनियों से सम्पर्क कर निरन्तर जिलास्तर में रोजगार मेंले आयोजित किये जाये।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री अमृत अभिजात नें मंत्री जी को बताया कि आगामी 100 दिनों, 06 महीनों तथा 01 वर्ष की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। इसी क्रम में महिलाओं के लिए महिला छात्रावास खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह महिला छात्रावास लखनऊ और वाराणसी में खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि आईटीआई में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। महिलाओं के लिए स्मार्ट शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी। प्रस्तुतीकरण के पूर्व प्रमुख सचिव ने मंत्री जी को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया।मंत्री जी के सामने प्रस्तुत कार्ययोजना में वर्ल्ड स्किल सेंटर, सभी आईटीआई में स्मार्ट क्लास, हर ब्लाक मे स्किल सेन्टर, नये कोर्स को जोड़ना तथा कुछ आईटीआई को स्मार्ट आईटीआई बनाना आदि कार्य दिखाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button