पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज पीलीभीत जिले के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा, प्रतापगढ़ जिले से पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी, श्यामदुलारी सैनी, राकेश सैनी, शामली से मुकेश सैनी, आकाष सैनी, सागर सैनी, संजय सैनी, जय सिंह सैनी, प्रमोद सैनी, रायबरेली से कमला फाउडेंशन की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अहमद अली जाफरी पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी, उमा भूषण पूर्व प्रत्याशी, अयूब खान पूर्व प्रत्याशी, पीलीभीत के रत्नेश गंगवार, प्रियंक गंगवार, डा. आरके मिश्रा, डा.नीतू मिश्रा पूर्व प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी मनकापुर गोंडा श्याम नारायण कोरी, निगार उस्मानी पूर्व प्रत्याशी, विनोद कोरी, राजिक उस्मानी, सोनू शाह देवी पाटन मंडल, से पूर्व ब्लाक प्रमुख, महेश कन्नौजिया,कमलेश चौरसिया,सुरेन्द्र लोधी, बषीर मोहम्मद, उतरौला बलरामपुर से डा. फराज, सलमान चौधरी, कृश्ण प्रताप सिंह, सऊद अहमद, ईष्वर चंद्र षुक्ला, अंकुष यादव, सुनील पासवान, षानू खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी के प्रति आभार प्रकट किया। नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और मजबूत हुई है। समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की स्थापना की लड़ाई और पीडीए की ताकत मजबूत करने के लिए सभी लोगों का स्वागत है। अखिलेश यादव ने कहा कि संकीर्ण सोच, नकारात्मक, रुढ़िवादी और पुरातनपंथी लोगों को पीडीए से घबराहट है। जब पीडीए में नए लोग जुड़ते हैं तो उनकी घबराहट और बढ़ जाती है। वे पीडीए को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकड़े अपनाते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अवतार सैनी नूरपुर विधायक, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी राम करन निर्मल, लालचंद गौतम प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, डॉ. अब्दुल मन्नान नेत्र सर्जन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।



