लखनऊ में 23 मई से कबड्डी का महाकुंभ

23 मई से लखनऊ में कबड्डी का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है, जहां महिला और पुरुष खिलाड़ी अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सिकन्दरपुर कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित इस डे-नाइट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 16 टीमों के बीच होने वाली इस रोमांचक भिड़ंत में जोश, जुनून और जीत की जंग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र में कबड्डी के प्रति बढ़ते उत्साह को नई पहचान देने के लिए तैयार है।

त्रिनाथ शर्मा

लखनऊ। राजधानी में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में सिकन्दरपुर कबड्डी क्लब द्वारा 23 एवं 24 मई को दो दिवसीय जिला स्तरीय डे-नाइट ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें लखनऊ जनपद की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिकन्दरपुर खुर्द, थाना बीबीडी (चिनहट) स्थित मैदान पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता जिला कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त होगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता पूरी तरह आधुनिक मैट पर कराई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल मिल सके। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए पूरी स्पोर्ट्स किट, विशेष रूप से शूज पहनना अनिवार्य किया गया हैलखनऊ में कबड्डी का महाकुंभ 23 मई से


आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी टीमों को जिला कबड्डी संघ के निर्णायक मंडल एवं आयोजक समिति द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद की 10 पुरुष एवं 6 महिला टीमों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
सिकन्दरपुर कबड्डी क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना मजबूत होती है और कबड्डी जैसे भारतीय खेल को नई ऊर्जा मिलती है।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर 7905088850 जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button