भाजपा में आयात का सिलसिला जारी

लखनऊ। डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, जिनके पिता- विजय कुमार त्रिपाठी सरोजनीनगर से 6 बार विधायक व प्रदेश में 3 बार मंत्री रहें सुजय कुमार त्रिपाठी (लखनऊ), घोरावल स्टेट (सोनभद्र) के महाराज आभूषण ब्रह्मशाह की पुत्री राजकुमारी दीक्षा कुमारी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वरूप राज सिंह (फतेहपुर), जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (सुल्तानपुर),समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्रा (अयोध्या), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर जयशंकर श्रीवास्तव (फैजाबाद), हिन्दू जागरण मंच के जिला झांसी महामंत्री अंचल अड़जरिया, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामानन्द यादव (बलिया) ने बडी़ संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश गुप्त अग्रहरि, भारतीय भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी रिंकू तथा मोस्ट बैक्वर्ड क्लासेस आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सुमिरन विश्वकर्मा ने अपने संगठन का समर्थन पत्र डा0 वाजपेई को सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष बुधवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही कई सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहें।


भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने कहा कि भाजपा फिर एक बार 300 से ज्यादा सीटो के लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश गुंडांगर्दी, माफियाराज, संगठित अपराध व भ्रष्टाचार के चंगुल से आजाद हुआ है। आज प्रदेश में मां, बहन, बेटी की सुरक्षा तथा बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरी मिल रहीं हैं, जो उनका अधिकार था। किसान को सम्मान व उसकी आय दोगुनी करने के संकल्प से एमएसपी में वृद्वि, गेहंू, धान, गन्ना तथा दलहन आदि की खरीद सुनिश्चित कर किसान के खाते में भुगतान करके भाजपा सरकार ने बिचौलिया संस्कृति को समाप्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गों को मूलभूत आवश्यकताओं से आच्छादित करते हुए आवास, शौचालय, दवाई, पढा़ई के साथ ही उनके स्वाभिमान व सम्मान को भी आहत करने की जुर्रत कोई नहीं कर सका। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ जुड़िये और अबकी बार फिर 300 पार का लक्ष्य पूरा कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button