मुख्य सचिव से 2020 बैच के आई0ए0एस0 प्रशिक्षु अधिकारियों ने की भेंट

मुख्य सचिव से 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की।आई0ए0एस0 अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है।अपनी छवि को बेहतर बनाने हेतु अपनी बेहतर सेवायें प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिये।
 


लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव से आज लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षायें हैं, आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवाभाव से कार्य करें।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिये अपनी उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिये। ईज ऑफ लिविंग पर कार्य करें। लोगों के जीवन में तभी खुशहाली आयेगी, जब सुगमता आयेगी।

प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को प्रदत की जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिये प्रयत्न करें।उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि जनता की सेवा का अवसर मिला है, इसलिये पूरी सेवा भाव से जनता के लिये कार्य करें। अपने कार्यों से लोगों के मध्य अमिट छाप छोड़ें। प्रशिक्षु अधिकारियों में जयदेव सी0एस0, नुपूर गोयल, अजय जैन, प्रत्यूष पाण्डेय, नेहा बंधु, परीक्षित खटाना, रम्या आर, सुथन अब्दुल्ला, सुमित राजेश महाजन, ओजस्वी राज, विशाल कुमार, अभिनव गोयल, नवनीत सेहरा, पवन कुमार मीना, अजय कुमार गौतम शामिल थे। इस मौके पर उ0प्र0 प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button