अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के सम्बंध में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश

● योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि मुनियों के इस प्रसाद से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया को लाभान्वित कराया है। इस वर्ष 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है।

● आजादी के अमृत वर्ष में आयोजित हो रहे इस वर्ष योग दिवस पर ‘75000 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन कराया जाए। यह सुनिश्चित कराएं कि सभी 58000 ग्राम पंचायत, 14000 नगरीय वार्ड के लोग कार्यक्रम से जुड़ें। इस प्रकार, 3.50 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य लेकर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लाइव टेलीकास्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

● आजादी के अमृत वर्ष में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के 75 ऐतिहासक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है।

● भारत सरकार द्वारा चयनित प्रदेश में छह स्थलों सारनाथ (वाराणसी), रेजीडेंसी (लखनऊ), अयोध्या, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी (आगरा) और हस्तिनापुर (मेरठ) में वृहद आयोजन की तैयारी करें। यहां केंद्रीय मंत्रीगणों की उपस्थिति होगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा राजभवन (लखनऊ), त्रिवेणी संगम (प्रयागराज), झाँसी किला,, मथुरा, मां विंध्यवासिनी धाम परिसर, श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर गोरखपुर, नैमिषारण्य (सीतापुर), श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर (वाराणसी), बिठूर (कानपुर), चित्रकूट, श्रावस्ती और अक्षय वट वाटिका (मुजफ्फरनगर) के धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए।

● योग दिवस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से आमजन स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ें, इसके लिए सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाना चाहिये।

● हर जिले में एक मुख्य कार्यक्रम होगा। मंत्रीगण अपने प्रभार वाले मंडल के किसी जनपद में होंगे। कुछ जिलों में केंद्रीय मंत्रीगणों की उपस्थिति होगी। जहां मंत्रीगणों की उपस्थिति नहीं हो सकेगी, वहां नोडल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों से जोड़ें। योग प्रशिक्षक भी दिए जाएं।

● ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग द्वारा योगाभ्यास के लिए प्रस्तावित स्थलों पार्कों की साफ-सफाई करा ली जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। योग दिवस के दिन तक स्कूल कॉलेज खुल चुके होंगे। एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को योग दिवस से जोड़ा जाना चाहिए।

● कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की सतत पेट्रोलिंग होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में भी योगाभ्यास का आयोजन हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button