साइबर क्राइम के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

मेरठ/बहसूमा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर साइबर सेल इंचार्ज उप निरीक्षक ओम प्रबल सिंह यादव ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत नगर के श्री मनफूल सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचने के लिए कई बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उप निरीक्षक ओम प्रबल सिंह यादव ने कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर ना करें सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपए मांगने वालों को बिना पहचान के कोई धनराशि न दे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण एटीएम कोड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर, एस एम एस को शेयर ना करें एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें । अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें इसका प्रयोग स्वयं अथवा अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा ही करवाएं अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर ना करें ना ही उसे कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव करें। अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलें टीवी, अखबार ,ऑनलाइन माध्यम के जरिए दिए जाने वाले लोक लुभावने ऑफर रों के झांसे में न आएं ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल नंबर 1930, 55260 या 112 पर कॉल करें। तत्पश्चात थाना बैंक साइबर सेल को सूचना जरूर दें एंटीवायरस, एंटी स्पाइसवेयर और अन्य साइबर सुरक्षा वाले उपकरण सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर या मोबाइल में स्टॉल करें ।साइबर अपराध से बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। वही उप निरीक्षक ओम प्रबल सिंह ने बताया कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी किसी से अवैध रूप से कोई रिश्वत लेता है तो उसकी सूचना एसएसपी प्रभाकर चौधरी के व्हाट्सएप नंबर पर दें।इस मौके पर उप निरीक्षक ओम प्रबल सिंह यादव, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल कविता, महिला कांस्टेबल रेणुका, कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह प्रवेंद्र लांबा, अर्जुन देशवाल व समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button