चार बार के सपा विधायक छोटे लाल यादव भाजपा में

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बुधवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा विभिन्न राजनैतिक सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने  भाजपा की नीति से प्रभावित होकर पार्टी को अपना समर्थन दिया। डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने सभी नवागन्तुकों को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें। मुख्यालय में डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व राज्यमंत्री व बाराबंकी सदर से चार बार विधायक रहे छोटे लाल यादव, समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संदीप सिंह चौहान (अयोध्या), समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक महेन्द्र सिंह यादव (कानपुर नगर), पूर्व कुलपति एवं पूर्व संकाय प्रमुख व अध्यक्ष काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, प्रो. हरिकेश सिंह (वाराणसी), समाजवादी पार्टी के नेता डा. अरिवन्द सहाय कुशवाहा (देवरिया), बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर लाल जी भार्गव (सीतापुर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अयाहशाह विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राम बहादुर उर्फ तेज बहादुर (फतेहपुर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला झांसी प्रभारी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राघव वर्मा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी राम मूर्ति सिंह (रायबरेली), जय नारी शक्ति महिला सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रेखा मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति के आधार पर फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान के करने के लिए जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक सिंह राठौर, भारतीय चैतन्य पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य नितिन कुमार सुधीर, अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह, देशभक्त निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद विश्वकर्मा, महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, नेशनल लोकतांत्रिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्ने लाल चौहान, प्रगतिशील जनता अधिकार पार्टी के शशि कांत यादव, राष्ट्रीय समतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलाल राजभर, दलित शोषित वेल्फेयर (सामाजिक संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज प्रजापति, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी व बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने भारतीय जनता पार्टी को अपने संगठन का समर्थन पत्र सौंपा।


डा लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, भय का वातावरण समाप्त हुआ और कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौर में यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहें। भाजपा भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त शासन व्यवस्था के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। आप सभी राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के संकल्प के साथ अन्त्योदय का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए भाजपा में आये है आप सभी का स्वागत है। हम सभी मिलकर फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प को पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button