लघु सिंचाई के हर इंजीनियर को मिली मनचाही पोस्टिंग

लघु सिंचाई विभाग ने अपनाई तबादलों की अनूठी और सबसे पारदर्शी प्रक्रिया।9 मिनट में सबके सामने ट्रांसफर, 2 मिनट में नियुक्ति पत्र।विभागद्यक्ष ए के सिंह ने ट्रांसफर पॉलिसी का की उड़ाई धज्जियां।

अजय सिंह

लखनऊ। एक दो नहीं, तबादले के दायरे में 2 दर्जन से ज्याद इंजीनियर और सबको मनचाही तैनाती। वह भी केवल 9 मिनट में। तबादलों का यह पारदर्शी और सबसे अलग उदाहरण पेश किया गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग ने। प्रमुख सिचव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने जल निगम सभागार में तबादले के दायरे में आने वाले इंजीनियरों को एक साथ बुलाया और सबको मेरिट व वरिष्ठता के आधार पर स्कीन पर दिख रहे रिक्तियों को चुनने का मौका दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हैदाराबाद से जलशक्ति मंत्री भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जुड़े रहे। जलशक्ति ने तबादले की इस पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना करते हुए मनचाहा विभाग पाए इंजीनियरों से इसी पारदर्शी तरीके से काम करने का आह्वान किया। प्रमुख सचिव ने जल निगम सभागार में ही इंजीनियरों को नई तैनाती का नियुक्ति पत्र भी दे दिया।

मंत्री ने पूछा, बताइये कहां चाहते हैं पोस्टिंग,

जल निगम मुख्यालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्क्रीन पर थे। दूसरी तरफ सभागार में एक टेबिल पर प्रमुख सिचव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव और तबादले के दायरे में आने वाले इंजीनियर साथ बैठे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इंजीनियरों से पूछा कि बताइये आप कहां पोस्टिंग चाहते हैं। प्रमुख सचिव की मौजूदगी में एक-एक करके इंजीनियरों ने जलशक्ति मंत्री को अपनी मनचाही पोस्टिंग बताई।जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुए नियममानुसार रिक्त स्थानों पर प्रमुख सचिव को नियुक्ति के निर्देश दिये।

जो वीडियो कांफ्रेंसिंग से नहीं जुड़ा उनको प्रमुख सचिव ने खुद किया फोन। जल निगम मुख्याल में पारदर्शी तरीके से तबादले देने की प्रक्रिया के दौरान जो इंजीनियर वीडियो कांफ्रेंसिंग से नहीं जुड़ पाए उनको प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने खुद फोन लगाया और पूछा कहां चाहते हो तैनाती।

जैसे पारदर्शी तैनाती वैसे ही पारदर्शी तरीके से करें काम-स्वतंत्र देव सिंह

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मनचाही पोस्टिंग पाने वाले इंजनियरों को बधाई दी। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और मेहनत से काम करें। उन्होंने कहा कि जिस पारदर्शी तरीके से आप सबका तबादला किया गया है उसी पारदर्शी तरीके से अपने जिलों में बेहतरीन काम करके दिखाएं। बरसात को देखते हुए सारी तैयारियों समय से किया जाए। उन्होंने इंजीनियिरों को हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं को समय पर पूरा कराएं और शिकायत को कोई मौका न दें।

सिचाई विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर हुई जम के धांधली

विभागद्यक्ष ए के सिंह ने ट्रांसफर पॉलिसी का की उड़ाई धज्जियां।बाढ़ खंड में चार – चार साल से जमे अधिकरियों को बचाया।शासन ने 3 साल से अधिक एक जनपद में रहने वाले अधिकारियों को हटाने के दिये थे निर्देश।मलाईदार कुर्सियों पर बैठे अधिकारियों का नही किया तबादला।बाढ़ खंड में 4 – 4 साल से जमे अभियन्ताओं में से किसी का नही किया तबादला।प्रदेश के 25 से 30 डिवीजनों में ट्रांसफर पॉलिसी का किया ए के सिंह ने उलंघन।कामिनी कांत राय SE बाढ़ खंड गोरखपुर में 4 साल से तैनात।पॉलिसी में आने के बाद भी नही किया इनका तबादला।रूपेश कुमार EE गोरखपुर भी 4 साल हैं तैनात।रूपेश कुमार की तैनाती में भी किया ट्रांसफर पॉलिसी का उलंघन।शोभित कुशवाहा EE की भी बाढ़ खंड लखीमपुर में 3 सालों से ज्यादा हो चुकी है तैनाती।ट्रांसफर पॉलिसी में आने के बाद भी इनको भी नही हटाया बाढ़ खंड बहराइच से राजीव कुमार शारदा खंड नगर लखीमपुर में है 3 सालों से ज्यादा समय से विभागद्यक्ष ने अपने चहेते राजीव कुमार को भी बचाया।राजीव कुमार का भी ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हो जाना था तबादला,राजीव कुमार को भी विभागद्यक्ष ए के सिंह ने बचाया।इसी माह 31 जुलाई को विभागद्यक्ष ए के सिंह का है रिटायरमेंट,रिटायरमेंट के ठीक पहले ए के सिंह ने दिया अपने रिटायरमेंट प्लान को अंजामपूरे विभाग में चर्चा का विषय बना चहेतों का ताबदला रोकना,ताबदले रोकने में जबरदस्त लेन देन की भी पूरे सिचाई विभाग में चर्चाजाते जाते सिचाई विभाग के विभागद्यक्ष ए के सिंह कर गए बड़ा खेल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button