रामपुर में पहले नहीं होता था चुनाव-बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित। रामपुर में पहले नहीं होता था चुनाव, सपा के गुंडों के कब्जे में रहते थे रामपुर के बूथ।

हिमांशु दुबे

लखनऊ/रामपुर।  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे। रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था। लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। अब गुंडें या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड चुके हैं। उन्होंने रामपुर के वायलिन उद्योग को भी दुनिया के आसमान में चमकाने की बात कही। श्री बृजेश पाठक मंगलवार को रामपुर में अयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि सपा ने रामपुर को अराजकता का अड्डा बना दिया था। लेकिन, भाजपा रामपुर को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है। वह इसलिए, क्योंकि रामपुर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। जो आजादी से मेल खाता है। लेकिन, सपा ने गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया। 2012 से 2017 के बीच सपाईयों का यह नारा कि “खाली प्लाट हमारा” बहुत प्रचलित था। स्थिति यह थी कि सपा की गाडी में जितना बडा झंडा होता था, उस गाडी में उतना बडा गुंडा होता था। लेकिन, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। गुंडे या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोडकर जा चुके हैं।

उन्होंने सबका साथ- सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत तमाम केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जब रामपुर के लाभार्थियों की लिस्ट देखी जा रही थी, तो उसमें यह देखा गया कि रामपुर में सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक वर्ग को भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिला है।


श्री पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होता था। क्योंकि, रामपुर के बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था। सपा के गुंडे पुलिस की वर्दी फाड देते थे। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी सरकार ने रामपुर को एक जिला एक उत्पाद के मामले में आगे रखा है। हम चाहते हैं कि रामपुर के वायलिन की धुन एक बार फिर दुनिया के आसमान में गूंजे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button