डुप्लीकेट जींस बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर पुलिस द्वारा लिवाइस कम्पनी की डुप्लीकेट जींस बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है , उनके कब्जे से लिवाइस कम्पनी की डुप्लीकेट जींस भारी मात्रा में बरामद हुई है।हमे अवगत कराया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर- द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी मनोज कुमार कोतवली देहात के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 08.05.22 को आकाश शर्मा फील्ड आफिसर नैत्रिका कम्पनी गुड़गावां के निर्देशन में उ0नि0 नन्दकिशोर शर्मा मय फोर्स को0 देहात के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में कृष्णा कलौनी में रेडिमेन्ट कपड़ा उत्पादन फैक्ट्री व हनुमान नगर में स्थित रेडिमेन्ट कपड़ा उत्पादन फैक्ट्री व ग्राम नाजिरपुरा में को चैक किया गया तो कृष्णा कलौनी में फैक्ट्री मालिक मोनू-द्वारा LEVIS का फर्जी टैग लगाकर जिन्स का निर्माण करा रहे थे जिसके कब्जे से 374 जिन्स व 292 टैग बरामद किये गये व हनुमान नगर कालोनी में कम्पनी मालिक मन्नान के द्वारा LEVIS का फर्जी टैग लगाकर जिन्स का निर्माण करा रहे थे जिसके कब्जे से 46 जिन्स बरामद किये गये । व ग्राम नाजिरपुरा में कपडा उत्पादन फैक्ट्री मालिक सर्वेश पुत्र नरेश नि0 नाजिरपुरा थाना को0 देहात स0पुर द्वारा LEVIS का फर्जी टैग लगाकर जिन्स का निर्माण करा रहे थे जिसके कब्जे से 99 जिन्स व 217 टैग LEVIS बरामद किये गये । मौके से फैक्ट्री मालिक मौजूद नही मिले । उपरोक्त माल को बरामद कर बरामदी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 215/22 धारा 420 भादवि व धारा 63/65 कोपीराईट अधिनियम बनाम 1.सर्वेश पुत्र नरेश नि0 नाजिरपुरा थाना को0 देहात स0पुर 2.मोनू पुत्र नामालूम 3. मन्नान पुत्र नामालूम पंजीकृत किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button