डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर गर्ल्स हॉस्टल वार्षिक उत्सव का’आगाज़’

डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर गर्ल्स हॉस्टल, न्यू कैंपस लखनऊ विश्वविद्यालय ने 29 अप्रैल 2022 को वार्षिक उत्सव ‘आगाज़’ का आयोजन किया गया| इस वर्ष के वार्षिक उत्सव का विषय” स्मरण” था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन ने किया। दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपनी खुशी व्यक्त की और उन्होंने अपने प्रेरक भाषण से छात्रों के उत्साह को जगाया। प्रो0 नलिनी पांडेय ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। मैडम प्रोवोस्ट डॉ0 अर्चना सिंह ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके पेशेवर जीवन की नई शुरुआत है और उनकी अकादमिक यात्रा का ठहराव है। छात्रों ने कई नृत्य और गायन प्रस्तुतियां दीं। 28 अप्रैल को छात्रावास में रहने वालों के बीच रंगोली मेकिंग, मेकअप, हेयरस्टाइल, क्रिएटिव राइटिंग, रस्साकशी आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने अपने नृत्य,गायन और कविता पाठ से माहौल को आनंद से भर दिया था। इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देना और प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button