जिलाधिकारी ने सी0बी0ओ0 को दिये निर्देश

कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में गोसदन मधवलिया प्रबंधन समिति की जिलाधिकारी ने किया बैठक।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला गोसदन मधवलिया की प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक की गयी ।

बैठक में पशुओ के रखरखाव,बर्मी कम्पोस्ट,चारा,भूसा,ब्रान,चोकर,खली नमक सहित पशु दवा सम्बन्धी बिचार विर्मश किया गया । बर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एंव वर्ष भर इकाई का संचालन में चयनिच फर्म आर0के0ट्रेनिंग कम्पनी चिनहट लखनऊ को किया गया है।

सी0बी0ओ0 को निर्देश दिये गये कि अनुबन्धित फर्म से अवशेष धनराशि को मासिक किश्तो में जमा करायें । पशुओ को अच्छी तरह से देखभाल व पशुओ को स्वस्थ रखने हेतु हरे चारे की ब्यवस्था को बनायें रखा जाना अति आवश्यक है जिससे पशुओ की चारा में किसी प्रकार की समस्या न हो ।बैठख में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल,मुख्य चिकित्साधिकारी अवधबिहारी , एस0डी0एम0निचलौल राम सजीवन मौर्य,सी0ओ0सहित स्थानीय डाक्टर गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button