जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का आज औचक निरीक्षण करते हुए सभी जगहों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा फाइल रजिस्टर एवं लंबित रेफरेंस रजिस्टर तैयार कर पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया एवं सभी जगह साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कराने को कहा।रजिस्टरों/फाइलों के रख-रखाव का भी अवलोकन किया तथा 5एस तकनीक के अनुसार कार्यालय/अभिलेखों को सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button