COVID-19 के बढ़ते प्रकोप से प्रदेश में 21 से नहीं खुलेंगे विद्यालय

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक 3.07 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, यह वायरस 9.56 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,00,619 हो गई है, पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 92,605 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान देश में 1133 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब तक कुल 43,03,043 मरीज ठीक हो चुके हैं। 86,752 लोगों की जान गई है. 10,10,824 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.67 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 7.67 प्रतिशत है. देश में पहली बार एक दिन में 12 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। 19 सितंबर को 12,06,806 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, अभी तक कुल 6,36,61,060 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 21 सितम्बर से आंशिक रूप से भी स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। प्राइवेट के साथ ही सरकारी स्कूल्स को कोरोना वायरस से लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण अभी खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहले ही ऐसे माहौल में स्कूल-कॉलेज खोलने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद ही प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेजोंको खोलना संभव नहीं है।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी 21 सितंबर से प्रदेश में स्कूलों के खोले जाने पर असमर्थता जताई थी।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा था कि 21 सितंबर से राज्य में आंशिक रूप से स्कूल खोलने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कम से कम एक महीने तक तो आंशिक रूप से भी कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सबसे ऊपर है और इससे किसी भी तरह समझौता नहीं किया जा सकता है। स्कूलों को खोलने पर फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों को खोलने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत फिलहाल तो ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी। इसके लिए एक टाइम टेबल बनाया गया है, जिसे स्कूलों के साथ साथ छात्रों को भी दिया जाएगा। टाइम टेबल के हिसाब से ही सभी शिक्षक ऑनलाइन क्लासेज लेंगे।

केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत 21 सितंबर से स्कूल खोले जाने को लेकर छूट दी गई है। इस क्रम में कई राज्यों में 21 सितंबर से स्कूल खोलने को लेकर हरी झंडी भी दी जा चुकी है। यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन शिक्षा ही मुहिया कराएंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन्स जारी करते हुए राज्य सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों-कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button