संचारी रोग तथा दस्तक अभियान 01 से 31 जुलाई तक-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अन्र्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग तथा दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई पर ध्यान देना तथा संचारी रोगों के प्रसार को प्रत्येक दशा में रोकना। वर्तमान में कोविड प्रोटोकाल के तहत टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है इससे इसका और महत्व बढ़ जाता है।

वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक संचालित परियोजनाओं के स्वतन्त्र थर्ड पार्टी मूल्यांकन हेतु ई-टेण्डर-मुख्य सचिव

जिलाधिकारी ने कहा कि इसका चिकित्सा, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायत, पशुपालन, नगर विकास, सूचना विभाग आदि विभागों से बेहतर समन्वय कर सफल किया जाये। इसमें प्रत्येक दिन एक्टीबिटी को मीडिया में भी शेयर किया जाय। चिकित्सा विभाग के अधिकारी इसके नोडल अधिकारी है। उनका विशेष दायित्व बढ़ जाता है और प्रत्येक स्तर पर इस अभियान को चलाने लिखित रूप से सम्बंधित कर्मचारियों की आवश्यक डियुटी लगायी जाय तथा इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग विशेष भूमिका होती है तथा इनके कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में ही है। विशेष ताल मेल से इस अभियान को सफल बनाया जायेगा तथा इसका माइक्रो प्लान बनाते हुये समयबद्वता के साथ लागू किया जायेगा।

विशेष कर बरसात के महीनों में संचारी रोगों को फैलाव बढ़ जाता है इसलिए इसको पूरा करने की प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी है इसमें कही से भी कोई शिकायत प्राप्त होगी तो सम्बंधित क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी/समन्वयक के खिलाफ कार्यवाही होगी। चिकित्सा विभाग के अधिकारी इसको नार्मल रोटीन के कार्याे को विशेष अभियान के रूप में शासन के मानक के अनुसार पूरा करे तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी सूचना विभाग के समन्वय के साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारी करें। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 घनश्याम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, ब्लाक स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button