सिंधी युथ क्लब सोसाइटी की सराहनीय पहल

सिंधी युथ क्लब सोसाइटी की सराहनीय पहल। मदर्स डे कैंप मे 50 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका। शिविर में खून की जांच और वितरित की गई दवाइयां।

लखनऊ। सिंधी युथ क्लब सोसाइटी, लखनऊ व सिंध युथ क्लब सोसाइटी (महिला इकाई )ने आज मदर्स डे के उपलक्ष्य पूज्य शिव शांति संत आसुदाराम आश्रम, आलमबाग में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिव शांति आश्रम के पूज्य बाबा साईं के श्री चरणों को समर्पित इस स्वास्थ्य शिविर मे विशेष रूप से HPV टीका लगाया गया, ये टीका विशेष रूप से किशोर बालिकाओं को लगाया गया, ये टीका बालिकाओं को कैंसर से बचाओ के लिए लगाया जाता है।

शिविर का उद्घाटन पूज्य साईं मोहन लाल साहिब व साईं हरीश लाल साहिब उत्तर प्रदेश हिंदी अकादमी के निवर्तमान उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी डॉक्टर कीर्ति नेहा हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर चंदन नगर सरकारी हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग जीएसटी कमिश्नर नोएडा संदीप भाग्य के कर कमलो द्वारा किया गया। यह शिविर विशेष रूप से चन्दर नगर हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया, वह इस अवसर पर मेडिकल केयर सेंटर हॉस्पिटल डॉ देवेश रजनी फिजिशियन पियूष वाधवानी स्त्री इनफर्टिलिटी रोग विशेषज्ञ ने भी कई बीमारियों के टेस्ट व दवा वितरण भी किया। संस्था के अध्यक्ष दर्पण लखमानी महामंत्री अमर अठवानी ने जानकारी दी की इस कैंप मे 50 बालिकाओं को HPV टीका लगाया गया और लगभग 300 लोंगो ने अन्य मेडिकल सेवा का लाभ प्राप्त किया काफी बड़ी मात्रा में खून की जांच और दवाइयां वितरण की गई।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दर्पण लखमानी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर तरुण सांगवानी, ऋषि राज, श्रीचंद साहित्य , सुदाम चंद चाँदवानी, राकेश सेहता, पवन लखमानी, पंकज रायचंदानी, हैप्पी कुकरेजा एडवोकेट सुमित नवलानी, तुषार राजपाल, राजेश हिरवानी, ज्योति सांगवानी, स्वाति पंजवानी, सुनीता तलरेजा आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित वह शिव शांति आश्रम के सभी सेवादार साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button