सी.एम.एस. छात्रों ने प्रदेश का बढ़ाया मान

सी.एम.एस. के छः छात्रों ने आई.बी.टी. में अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छः मेधावी छात्रों आर्यन सिंह डागुर, अद्वितीय सिंह, ताश्वी सिंह, नीतिज्ञ गुप्ता, अन्वित राज वाजपेयी एवं आदित्य त्रिपाठी ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व
प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसकेअलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने गणित विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button