सी.एम.एस. छात्रा ने जीती रामानुजम मैथ्स स्कॉलरशिप


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-8 की मेधावी छात्रा देवांशी वर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित रामानुजम मैथ्स स्कॉलरशिप जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत देवांशी को 10,000/- रूपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन- सम्पर्क ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था काउन्टिंग वेल, बंगलूरू के तत्वावधान में ऑनलाइन सम्पन्न हुआ, जिसमें देश भर के 200 से अधिक प्रतिष्ठित
विद्यालयों के लगभग 33000 छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने टाॅप 9 छात्रों में स्थान अर्जित कर अपने गणित ज्ञान व मेधात्व का शानदार प्रदर्शन किया। देवांशी इस सफलता का श्रेंय सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी व विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देती है। वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण
वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

सी.एम.एस. में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न विषयों की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button