सी.एम.एस. छात्रा ‘एचीवर्स मेडल’ से सम्मानित हुई

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा वृतिका सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ‘एचीवर्स मेडल’ अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ‘लिटिल लर्नस’ के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के
विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान व प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने पूछे गये सभी प्रश्नों के सही जवाब देकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में वृतिका ने सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही तीव्रता, स्पष्टता तथा सारगर्भित ढंग से देकर सामाजिक जागरूकता, संवेदनशीलता, तार्किक क्षमता एवं विश्लेष्णात्मक सोच व आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने वृतिका के ज्ञान- विज्ञान व आत्मविशवास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वृतिका के अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button