Monday, June 1, 2026
Advertisement
Home समाज बच्चों को कभी माता–पिता से झूठ नहीं बोलना चाहिए डा.मीनू सक्सेना

बच्चों को कभी माता–पिता से झूठ नहीं बोलना चाहिए डा.मीनू सक्सेना

25
बच्चों को कभी माता–पिता से झूठ नहीं बोलना चाहिए डा.मीनू सक्सेना
बच्चों को कभी माता–पिता से झूठ नहीं बोलना चाहिए डा.मीनू सक्सेना

लखनऊ। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वधान में आशियाना कॉलोनी के 18 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र, सेक्टर- “के” आशियाना कॉलोनी रविवार को अटल ज्ञानशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञानशाला में समाज के विद्वान अनुभवी वक्ता एवं प्रबुद्धजन बच्चों को प्रेरणादायक विचारों, ज्ञानवर्धक विषयों तथा उत्तम संस्कारों से मार्गदर्शित कर रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक चेतना का विकास हो। इस ज्ञानशाला की कडी में आज अटल सेवा केंद्र में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों को डा. मीनू सक्सेना प्रतिष्ठित एवं अनुभवी शिक्षाविद, जिन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यभार संभालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया एवं जिनके कुशल नेतृत्व, अनुशासन कार्य शैली तथा शिक्षा के प्रति समर्पण ने अनेक संस्थाओं को नई दिशा एवं गुणवत्ता प्रदान की। उन्होंने बच्चों को आज लाइफ में स्वंम की सेफ्टी एवं सिक्योरिटी के बारे में सूत्र दिए। उन्होंने बताया की बच्चों को यदि कोई किसी भी प्रकार से परेशान करें, तो उन्हें क्या करना है। उन्होंने विशेष बल देकर कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता से कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। बच्चों को कभी डरना नहीं चाहिए और प्रेरित किया कि उनको मोबाइल का प्रयोग कम से कम करना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ साथ भौतिक गतिविधियों एवं खेल कूद पर भी ध्यान देना चाहिए जिससे मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को कभी भी स्ट्रेस में नहीं आना चाहिए और यदि स्ट्रेस आ जाए तो उसको कैसे दूर किया जाए, इसके उन्होंने कई उपाय बताएं।


उन्होंने कहानियों एवं उदाहरण देकर संस्कारों के महत्व को समझाया। बच्चों को गुस्सा न करने, सभी से विनम्र व्यवहार करने की शिक्षा दी। उपस्थित सभी बच्चों को आलस त्यागने तथा आज का काम कल पर न टालने की सलाह दी। घर पर दैनिक कार्यों में माता पिता का सहयोग करने की अनुकरणीय शिक्षा के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार गर्भित बातें बताईं। बच्चों ने काफी तनमयता के साथ तमाम प्रश्न पूछ कर जानकारी प्राप्त की एवं अपना ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम इतना अच्छा था, कि बच्चों ने ऐसे कार्यक्रम दोबारा किए जाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत से हुआ।


ज्ञानशाला में श्री गोविंद प्रकाश गुप्ता सी ए ने डा. मीनू सक्सेना जी को सम्मानित किया एवं उपहार भेंट किया। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव ए सी अग्निहोत्री ने अटल ज्ञानशाला कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला एवं आज के कार्यक्रम में आए सभी बच्चों, अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बच्चों को फूड पैकेट प्रदान किए गए एवं श्री अविनाश अग्रवाल जी एवं रमन कपूर जी के द्वारा कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट एवं पुरस्कार वितरित किए गए।