ललित उपाध्याय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

वाराणसी । टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात.. मुख्यमंत्री जी ने ललित उपाध्याय को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री 41 साल बाद कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि यूपी से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव खेल ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।

ललित उपाध्याय को 1.25 करोड़ रुपये
हॉकी का कांस्य जीतने वाली टीम के खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय को कांस्य पदक के लिए एक करोड़ व प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 लाख दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी खिलाड़ी मेरठ की वंदना कटारिया को 75 लाख मिलेंगे।

स्वर्ण विजेता को दो करोड़, चांदी के लिए 1.5 करोड़, कांस्य पर एक करोड़
खिलाड़ी    पदक    राशि
नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)    स्वर्ण    2 करोड़
रवि कुमार दहिया (कुश्ती)    रजत    1.5 करोड़
मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)    रजत    1.5 करोड़
बजरंग पूनिया (कुश्ती)    कांस्य    1 करोड़
पीवी सिंधू (बैडमिंटन)    कांस्य    1 करोड़
लवलीना (बॉक्सिंग)    कांस्य    1 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button