अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढी पौधशाला के पास देर रात हुआ हादसा
पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढी पौधशाला के पास देर रात हुआ हादसा,मवई में पंचायत चुनाव की मतगणना में लगी थी…
Read More » -
राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोपों का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब…
Read More » -
गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी को गिरफ्तार
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा अयोध्या/भेलसर।कोतवाली रूदौली पुलिस ने ग्राम भेलसर से गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया…
Read More » -
मुख्यमंत्री से विपणन केंद्र व पटरंगा में घटतौली व भ्रष्टाचार की शिकायत
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अंसारी अयोध्या/भेलसर। तहसील रूदौली क्षेत्र अंतर्गत विपणन केंद्र व पटरंगा में घटतौली व भ्रष्टाचार की…
Read More » -
ग्राम प्रधान पद के हुए उपचुनाव में सबीना बानो एक वोट से विजयी
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां अयोध्या/भेलसर। विकास खण्ड मवई के ग्राम हुनहुना में ग्राम प्रधान पद पर हुए उपचुनाव…
Read More » -
पंचायत सचिव की हठधर्मिता से गांव में नही शुरू हुआ काम
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव अयोध्या/भेलसर। विकास खंड मवई में कुछ पंचायत सचिव पुराने प्रधानों का मोह नही छोड़…
Read More » -
सड़क दुर्घटना में बेटी की दर्दनाक मौत
मीसा में सड़क दुर्घटना में बेटी की दर्दनाक मौत,मां गंभीर रूप से घायल।विधायक ने जिला अस्पताल पहुंच कर जाना हाल।चिकित्सक…
Read More » -
साँप के काँटने से 12 साल के लड़के की मौत
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर अयोध्या/भेलसर। रूदौली तहसील क्षेत्र में रविवार की रात लगभग आठ बजे पूरे रजा…
Read More » -
ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत
ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की हुई दर्दनाक मौत,ग्रामीणों में भारी आक्रोश। अब्दुल जब्बार एडवोकेट व…
Read More » -
भूमि खरीद घोटाला आस्था का अपमान-अजय कुमार लल्लू
’ चंदे का दुरुपयोग और घोटाला आस्था का अपमान।अयोध्या के जमीन घोटाले में भाजपा का चेहरा बेनकाब हुआ।राममंदिर ट्रस्ट द्वारा…
Read More »