सड़क दुर्घटना में बेटी की दर्दनाक मौत

मीसा में सड़क दुर्घटना में बेटी की दर्दनाक मौत,मां गंभीर रूप से घायल।विधायक ने जिला अस्पताल पहुंच कर जाना हाल।चिकित्सक से मिलकर तुरन्त आपरेशन किए जाने के संबंध में वार्ता की।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

अयोध्या/भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव में सोमवार की सुबह ट्रक से हुई सड़क दुघर्टना में बेटी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं मां गंभीर रूप ले घायल हो गई।मीसा निवासी विकास कुमार कोरी की पत्नी शिवकुमारी अपनी पन्द्रह वर्षीय बेटी नन्दनी के साथ धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करने के लिए जा रही थी।

लोहिया पुल की ओर से आ रही ट्रक का पहिया नन्दनी के पेट पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा मां शिवकुमारी का कंधा से हाथ ही अलग हो गया।घायल नन्दनी को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया।


घटना की सूचना मिलने पर रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। चिकित्सक से मिलकर उसका तुरन्त आपरेशन करने के लिए वार्ता की।विधायक ने दुर्घटना मे मृतक के प्रति दुःख व्यक्त करने के साथ ही परिजन को ढांढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button