साँप के काँटने से 12 साल के लड़के की मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या/भेलसर। रूदौली तहसील क्षेत्र में रविवार की रात लगभग आठ बजे पूरे रजा खां मजरे सरैठा गाँव मे राम तीरथ विश्वकर्मा पुत्र अजय कुमार(12 वर्ष)घर में रखी लकड़ी लेने गया था तभी लकड़ी के ढेर में बैठे जहरीले साँप ने उसे डस लिया।परिजन उसे आनन फानन में झाड़ फूक के लिए अमानीगंज स्थित गहनाँग मन्दिर ले गये।वापस लौटते समय किशोर की अचानक तबियत विगड़ने लगी।गम्भीर हालत में राम तीरथ को रूदौली नगर में स्थिति डॉक्टर निहाल रजा की क्लीनिक पर ले जाया गया वहाँ उसकी मौत हो गई।


शोकाकुल परिवार से मिल रुश्दी मियां ने बँधाया ढांढस,प्रदान की आर्थिक सहायता।

रूदौली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड मवई के जुनेद पुर मजरे सेवढारा गांव में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण कच्ची छत गिर जाने से एक 11वर्षीय बच्ची अर्शिया बानो पुत्री अज़ीर अहमद की दब कर मौत हो गई तथा एक लडकी व बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।इस दर्दनाक हादसे को सुनकर सपा के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी उर्फ रूश्दी मियाँ ने जुनेदपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनो से मिलकर उन्हें ढाँढस बंधाया और साथ ही अपनी ओर से ग़रीब परिवार की आर्थिक मदद भी की व मृतक बच्ची के पिता को भविष्य में हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि हम आपके परिवार के साथ सदैव खडे रहेंगे।इस मैके पर शाह मसूद हयात गजाली,फरहान हुसैन खान,जुनेद अहमद,साजिद राइन,इक़बाल उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button