अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
जन समस्याओं का निराकरण समय से करें- जिलाधिकारी
अयोध्या। जिलाधिकारी ने तहसील रूदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों…
Read More » -
अयोध्या के प्रमुख समाचार
जनपद अयोध्या।-लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरी।खेलते समय 6 बच्चे घायल।एक की हालत नाजुक। सभी को जिला…
Read More » -
परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र के परिवर्तन
वर्ष 2021 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परीक्षाफल के सापेक्ष अंक सुधार हेतु इच्छुक परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र…
Read More » -
रेस्टोरेंट मालिक ने पाट दिया नाला तो गांव बन गया टापू
अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर।अयोध्या। मवई ब्लाक के गोंडियन पुरवा मजरे बसौढी में दिनभर हुई बारिश से गांव में जलभराव हो…
Read More » -
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ आयोजित। अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर।अयोध्या। भाजपा ने अयोध्या जनपद के…
Read More » -
विकास खण्ड मुख्यालय से सटे गांव के घर बने टापू
तेज हवा के साथ हो रही लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त। विकास खण्ड मुख्यालय से सटे भेलसर…
Read More » -
तेज़ हवा से गिरी मिट्टी की दीवार
तेज़ हवा व मूसलाधार बारिश से मिट्टी की दीवार गिरी। पिता पुत्र की मलबे में दबकर हुई मौत। अब्दुल जब्बार…
Read More » -
पॉलिटेक्निक परीक्षा में विवेक यादव ने लहराया परचम
वैष्णो कोचिंग क्लासेज में ज्ञानार्जन कर प्रदेश कि पॉलिटेक्निक परीक्षा मे परचम लहराने वाले विवेक यादव के स्वागत का दौर…
Read More » -
अयोध्या में 25 सितम्बर ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा-जिलाधिकारी
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 25 सितम्बर 2021 को ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में जनपद…
Read More » -
आज राम जन्मभूमि निर्माण परिसर का मीडिया कर्मियों की मांग पर कराया जायेगा भ्रमण
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव/अन्य सदस्यों द्वारा मीडिया कर्मियों की मांग पर आज राम जन्मभूमि परिसर का निर्माण…
Read More »