अयोध्या में 25 सितम्बर ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 25 सितम्बर 2021 को ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में जनपद में मनाया जायेंगा, जिसमें जिले के सभी विकास खण्डों में गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-सामान्य को उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड में गरीबों के कल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन जन-सामान्य के लिए किया जाएगा। गरीब कल्याण दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रमों में कोविड 19 से बचाव के सम्बंध में शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया की गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर सभी विकास खण्डों में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन दिये जाने की व्यवस्था तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हस्तशिल्प विपणन प्रोत्सोहन योजना के अन्तर्गत अनन्त चतुर्दशी मेला दिनांक 19 सितम्बर 2021 से 18 अक्टूबर 2021 तक रायपुर सोहावल में आयोजित हो रहा है। इसके सम्बंध में इच्छुक हस्तशिल्पी किसी भी कार्यदिवस पर आकर जिला उद्योग केन्द्र अयोध्या गद्दौपुर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है। इसमें हस्तशिल्पियों को विपणन प्रोत्साहन सुविधा भी प्रदान की जायेगी। विशेष जानकारी जिला उद्योग केन्द्र अयोध्या से प्राप्त की जा सकती है।

सीडीओ ने बताया कि विधवा/वृद्वावस्था पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड एवं खाद्य सामाग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ, पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण के साथ साथ गांवो में सफाई तथा सेनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये है तथा कार्यक्रम की रिपोर्ट व फोटोग्राफ नामित नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। कार्यक्रम के अनुश्रवण हेतु जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो सभी सम्बंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये कार्यक्रम को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे और वांछित सूचना शासन को प्रेषित करेंगे। इस सम्बंध में दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव द्वारा जारी किया गया है तथा इसको समय से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button