प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ आयोजित।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर।अयोध्या। भाजपा ने अयोध्या जनपद के रूदौली विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया।इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शुभाष यदुवंश ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश की योगी व मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया। रूदौली विधानसभा के डायनमिक इंटर कॉलेज रानीमऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश मंत्री ने कांग्रेस और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है।जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।सपा और मुख्तार अंसारी के संबंध पर बोलते हुए उन्होने कहा कि दोनों एक ही प्रवृत्ति के हैं और दोनों अपनी-अपनी प्रवृत्ति के अनुसार काम करते हैं।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है।उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है।आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।साथ ही कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता,अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है।अनुच्छेद 370 का खात्मा,अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण,तीन तलाक,लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य हैं।जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,मनोज मिश्रा,पूर्व प्रमुख कमलेश यादव,आशीष शर्मा,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,दिनेश पांडेय,शुग्रीव दास जी,शशि यादव,अजय शुक्ला,शीतला प्रसाद,अंजनी साहू,जिला महामंत्री अशोक कसौधन,राजकिशोर सिंह,सचिन कसौधन,सचिदानंद दास,राकेश तिवारी,भाष्कर दास,सुरेंद्र सिंह,कुलदीप मौर्य,डॉ0 सत्य प्रकाश,सुरेश चंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button