स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
खून की कमी (एनिमिया) होने से बचाव
अवंतिका श्रीवास्तव रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को खून की कमी कहते है। मानव शरीर में खून की मात्रा आमतौर…
Read More » -
पोषण के लिए क्यों जरूरी है सहजन
सहजन,मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस। पत्ती,फल, फूल सामान रूप से औषधीय गुणों से भरपूर। करीब 300 रोगों के खिलाफ…
Read More » -
यूपी में कोविड की एंट्री
यूपी में कोविड (कोरोनावायरस) की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को गाजियाबाद में चार पॉजिटिव पेशेंट मिले हैं। इसमें एक…
Read More » -
अस्पतालों में फायर सेफ्टी को लेकर उपमुख्यमंत्री का निर्देश
सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉलड्रिल। लोकबंधु चिकित्सालय में आग लगने की घटना को लेकर जांच कमेटी ने प्रस्तुत…
Read More » -
संस्थागत प्रसव व स्तनपान, प्रिटर्म बच्चों को देगा जीवनदान
संस्थागत प्रसव व स्तनपान, प्रिटर्म बच्चों को देगा जीवनदान। स्त्री रोग विभाग व बाल रोग विभाग में बेहतर आपसी समन्वय…
Read More » -
दाद (Ringworm) की आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा
आयुर्वेदिक डॉ.रोहित गुप्ता दाद या रिंग वर्म एक प्रकार का त्वचा रोग है। त्वचा शरीर का बाह्रय अंग होने के…
Read More » -
धातु रोग कैसे ठीक करें..?
आयुर्वेदिक डॉ. रोहित गुप्ता धातु रोग एक ऐसी समस्या है जिसमें पुरुषों का वीर्य असामान्य रूप से पतला हो जाता…
Read More » -
उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर..?
उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका ब्लड प्रेशर? जानिये BP कंट्रोल रखने के तरीके आज के समय में…
Read More » -
चिलगोजा खाने के फायदे के महत्व
चिलगोजा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसके बारे में शायद ही आपने इससे पहले देखा और सुना होगा! हिमाचल प्रदेश…
Read More »
