
डॉ0 रोहित गुप्ता ( आयुर्वेदिक )
रोज सुबह खाली पेट 15 किसमिस भीगी हुई साथ ही उसका पानी रात को भिगोया हुआ पीने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं….? किशमिश और इसका पानी सुबह खाली पेट सेवन से इसके बहुत आश्चर्यचकित फायदे हैं। किशमिश के 15 दाने और उसके पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है। अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे नींद ना आने की समस्या हो, तो उसके लिए भिगोए हुए किशमिश और उसका पानी किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखता है और त्वचा साफ होने लगती है। चेहरे की झुर्रियां ठीक हो जाती हैं और बुढापा भी जल्दी नहीं आता। जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, उन्हें किशमिश और उसके पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। दुबले-पतले बच्चों के शारीरक विकास के लिए बहुत ही लाभकारी है। भीगी किसमिस खाने से क्या लाभ..?
इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश और उसके पानी का सेवन किया जाना फायदेमंद माना जाता है।शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किशमिश अच्छा विकल्प माना जाता है। खून की कमी की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा दिल का दौरा और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
किशमिश का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश एक सूखा मेवा है। किशमिश को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। किशमिश में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन किशमिश को भिगोकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।किशमिश को भिगोकर इस्तेमाल करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

किशमिश की सेवन विधि भी बहुत आसान है। 15–20 किशमिश को अच्छी तरह पानी से धो लें। रात को इसे पानी में भिगो दें। इसमें पानी इतना होना चाहिए कि किशमिश अच्छी तरह डूब जाए। सुबह के समय खाली पेट किशमिश को चबा चबाकर खा लें और ऊपर से इसी पानी को पी लें। 30 से 40 मिनट तक कुछ न खाए। किशमिश एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। किशमिश को भिगोकर खाने से इन पोषक तत्वों की मात्रा और भी बढ़ जाती है। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह एनीमिया, कब्ज, अपच, हाई ब्लड प्रेशर और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
आपको लाभ कैसे मिलगा
किशमिश में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलेनियम होता है जो कमजोर जिगर, अव्यक्त रोगों और कमजोर प्रतिरक्षा को हटाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है। जिन लोगों को रतौंधी होती है या आंखों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। किशमिश भी लोहे की सामग्री और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स में समृद्ध है। इस तरह यह एनीमिया को ठीक करने में भी कारगर है। इसी वजह से महिलाओं को किशमिश का पानी भी पीना चाहिए। जिन लोगों को साफ पेट नहीं होने की समस्या है, उन्हें लगातार 8 दिनों तक किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए। उनकी समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।
भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये हाइपरटेंशन से बचाने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
शरीर में खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। जिससे खून की कमी नहीं होती है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होगी।
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से होने वाले कुछ प्रमुख फायदे
एनीमिया में लाभकारी: किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करती है। इससे एनीमिया से बचाव होता है।
कब्ज में राहत: किशमिश में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
अपच में लाभकारी: किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे अपच की समस्या दूर होती है।
हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी: किशमिश में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
हड्डियों के लिए लाभकारी: किशमिश में कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
नोट- एकबार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। भीगी किसमिस खाने से क्या लाभ..?