सपा विधायक अमिताभ पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। कानपुर के आर्यनगर से सपा के विधायक अमिताभ बाजपेयी के खिलाफ पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा दर्ज कराया है कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सिंह ने विधायक अमिताभ बाजपेयी पर छह दिन पहले खादी ग्रामोद्योग भवन की विवादित जमीन को खाली कराने का विरोध करने का आरोप है। छह दिन पहले ही खादी ग्रामोद्योग भवन की विवादित जमीन खाली कराने के लिए इंस्पेक्टर आदेश लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां आदेश को फर्जी बताकर सपा विधायक ने अपने सहयोगियों के संग हंगामा कर दिया था। इस मामले में विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इंस्पेक्टर कल्याणपुर की तहरीर पर विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना,  सरकारी कर्मचारियों को धमकाना, सरकारी कार्य को रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग, महामारी अधिनियम और मानहानि समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह एफआईआर खादी ग्रामोद्योग भवन, गांधी प्रतिष्ठान के आसपास अवैध कब्जेदारों को खाली कराने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को रोकने वाले मामले में की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा विधायक ने इंसाफ के लिए सड़क पर उतरने और थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने बिफोरप्रिंट से कहा कि जनता के हक की आवाज उठाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। वह किसी कानून का उल्लंघन नहीं कर रहे थे। पुलिस ही अपना दायित्व भूल गई है। जरूरत हुई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button