Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार को दिया धन्यवाद

भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार को दिया धन्यवाद

203
सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज /बृजमनगंजभाजपा कार्यालय पर मंगलवार को बृजमनगंज मण्डल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष चन्दू सिंह की अध्यक्षता में की गयी जिसके मुख्य अतिथि जिला मंत्री और ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र सोनकर रहे जिसमे केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये बजट पर चर्चा की गयी और सरकार को धन्यवाद दिया गया। बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि हरिश्चन्द्र सोनकर और मण्डल अध्यक्ष चन्दू सिंह द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप जला कर और पुष्प अर्पित कर किया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि हरिश्चन्द्र सोनकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव,मण्डल अध्यक्ष चन्दू सिंह ने बैठक सम्बोधित किया और सरकार द्वारा पेश किये गये बजट के बारे में बताया।उसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बजट के बारे में चर्चा करते हुये सरकार को धन्यवाद दिया गया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्दू सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव, मण्डल महामंत्री राजू सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया चौहान, बबलू सिंह,अनिरुद्ध तिवारी,जनार्दन यादव,वीरेन्द्र यादव,नारद लोधी, रणजीत लोधी,जयप्रकाश गौड़,विजय नारायण गुप्ता,मण्डल आई टी संयोजक रवि यादव,श्रीराम गुप्ता, उदयराज यादव,चंद्रशेखर यादव,गुलाब चंद,लक्ष्मण कुमार सहित मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।