भाजपा नेताओं का प्रवास कार्यक्रम

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्र अमित शाह जी सोमवार, 14 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे।अमित शाह जी दोपहर 12ः00 बजे झांसी की मऊरानीपुर विधानसभा के दमेले ग्राउण्ड, मऊरानीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01ः50 बजे झांसी की बबीना विधानसभा में मनसुल माता मन्दिर ग्राउण्ड, बरूआसागर में जनसभा को संबोधित करेंगे।अमित शाह जी दोपहर 03ः00 बजे झांसी सदर विधानसभा के क्राफ्ट मेला मैदान, झांसी में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सायं 07ः30 बजे होटल लैण्डमार्क, कानपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी सोमवार, 14 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेेंगे।
श्री नड्डा दोपहर 12ः00 बजे औरंगाबाद, कस्ता, लखीमपुर खीरी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः00 बजे लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा के सिसैया चौराहा, निकट ओएनजीसी हास्पिटल, धौरहरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं 04ः00 बजे बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा के नेशनल इंटर कालेज मैदान, फतेहपुर, कुर्सी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार, 14 फरवरी 2022 को बांदा व महोबा के प्रवास पर रहेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12ः00 बजे बांदा की बबेरू विधानसभा के पशु बाजार, निकट-गायत्री मंदिर, बांदा रोड़़, बबेरू में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 01ः00 बजे बांदा जिले की नरैनी विधानसभा के हिन्दू इण्टर कॉलेज, अतर्रा में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगें।श्री मौर्य महोबा जिले की चरखारी विधानसभा में दोपहर 02ः30 बजे श्री गोस्वामी महाविद्यालय कुलपहाड़, चरखारी में सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button