Friday, April 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुई भाजपा

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुई भाजपा

444

लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में शक्ति केंद्र स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा लखनऊ के गोसाईगंज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगासन कार्यक्रम में सहभागिता की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्टी ने शक्ति केंन्द्रो पर योग शिविरों का आयोजन किया। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ योग करके योग से निरोग का संदेश दिया। पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग-निगम-बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में पहुंचकर योगासन किया।


प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि योग को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए बल्कि इसे जीवन जीने की कला के रूप में इसे अपनाना चाहिए। योगासन करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। योग प्राचीन भारतीय मनीषियों द्वारा मानवजाति को दिया गया अमूल्य उपहार है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक पहचान दिलाई है। आज योग दिवस पर पूरे विश्व में करोडों़ लोग एक साथ योगसन कर रहें है यह भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम विद्या योग को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आम जनमानस का आवाह्न किया कि वे योग को अनिर्वाय रूप से अपने जीवन शैली का हिस्सा बनायें।