अयोध्या के महंत रामदास ने अखिलेश से भेंट की

 राजेन्द्र चौधरी

आज अयोध्या धाम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) ने अखिलेश यादव को ‘सीइंग इक्वली‘ पुस्तक भेंट की जिसे श्री अनंतानंद, राम बचन एवं सुनीता विश्वनाथ ने सम्पादित किया है। इस पुस्तक की प्रशंसा इतिहासविद श्री राजमोहन गांधी ने की है। पुस्तक में पृष्ठ 80 से 86 तक महंत रामदास जी का आलेख दि हिंदुइज्म ऑफ राम है। उन्होंने कहा कि वैष्णव सम्प्रदाय के सन्यासी के रूप में मेरा विश्वास है कि सारी दुनिया और इसके लोग सभी मेरे अपने है। भले ही वे अपनी पहचान हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख बताते हों। जाति का मेरे लिए कोई अर्थ नहीं, मेरा विश्वास है सभी मनुष्य समान है। युवा लेखक भरत के. राजभर की पुस्तक पीडीए क्रांति-नए भारत की जन चेतना और लोकतांत्रिक विमर्श का विमोचन किया।


    श्री भरत के. राजभर का कहना है कि पीडीए कोई अचानक बना नारा नहीं है, यह भारतीय समाज की सदियों पुरानी असमानताओं और वंचनाओं के खिलाफ एक सामूहिक चेतना का नाम है। अखिलेश यादव संविधान रक्षक पुस्तक में एक अध्याय है। सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय ने अखिलेश यादव को बजरंग बली हनुमान जी की सुन्दर मूर्ति भेंट की। उन्होंने मूर्ति अयोध्या धाम के करतलिया बाबा आश्रम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) को भेंट कर दी।
       

Related Articles

Back to top button