सोलर सिटी के रूप में विकसित होगी अयोध्या


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु अंगीकृत किया गया है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का मुख्य उद्देश्य अयोध्या शहर की आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति सौर ऊर्जा के साथ साथ नवीनीकरण स्त्रोतों के माध्यम से करना है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोतों को दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित करने के लिए दिनांक 1 सितम्बर 2022 को आज अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम अयोध्या के पार्षदगण,सरकारी विभागों के नागरिकगण,व्यापारी, उद्योग संगठन के पदाधिकारीगण आदि ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी परियोजना अधिकारी नेडा अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button