रौजागांव चीनी मिल में शंकराचार्य का आगमन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)। रौजागांव चीनी मिल में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के आगमन पर चीनी मिल के इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता,महाप्रबंधक (गन्ना) इकबाल सिंह,अति. महाप्रबंधक(उत्पादन)पंकज शाही,कारखाना प्रबंधक जितेंद्र सिंह,अति महाप्रबंधक(यांत्रिकी)मनोज त्रिपाठी व रौजगांव चीनी मिल परिवार एवं रुदौली एस डी एम विपिन सिंह सहित अन्य प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत आरती एवं फूल पूजन द्वारा किया गया तथा जगतगुरू द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

श्री ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठ के वर्तमान 145 वें श्री जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रवास के दौरान रविवार को मिल परिसर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से संगोष्ठी,दर्शन व दीक्षा,धर्मसभा का व सोमवार को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक धर्मदर्शन व दीक्षा के कार्यक्रम सुनियोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button