रौजागांव चीनी मिल द्दारा दिया गया एक्वा गार्ड

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

उच्च प्राथमिक विद्यालय गनौली में रौजागांव चीनी मिल द्दारा दिया गया एक्वा गार्ड।

अयोध्या / भेलसर। शिक्षा क्षेत्र रुदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय गनौली में सोमवार को रौजागांव चीनी मिल बलरामपुर फाउंडेशन ने अपना प्रतिनिधि डाक्टर सैयद नज़ीर अब्बास व अजय कुमार पाण्डेय को विद्यालय भेजकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद को एक्वा गार्ड भेंट किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने रौजागांव चीनी बलरामपुर फाउंडेशन का बहुत बहुत आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि रौजागांव चीनी मिल बलरामपुर फाउंडेशन द्दारा विद्यालय में दिया गया एक्वा गार्ड कई हज़ार लीटर पानी फिल्टर करता रहेगा। जिससे विद्यालय परिवार व विद्यालय के बच्चों को भी अब स्वच्छ फिल्टर किया हुआ ठंडा पानी पीने को मिलेगा।इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्य्यापक श्रीमती सुजाता चौरसिया,सहायक अध्य्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह,सरिता मेम,अनुदेशक प्रियंका व श्रीमती अर्चना सोनकर आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button