लखनऊ में 02 मई को अप्रेन्टिशिप मेला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ में 02 मई को अप्रेन्टिशिप मेला।
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ में अप्रेन्टिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 02 मई 2022 दिन सोमवार को प्रातः 09ः30 बजे से आयोजित किया जायेगा। अप्रेन्टिसशिप मेला के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेंट आफिसर एम.ए. खां ने बताया कि मेले में गोदरेज एगोवेट लि. लखनऊ कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने की आयुसीमा 18 वर्ष से कम न हो और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा रखी गयी है। इस मेले में एन.सी.वी.टी./एस.सी.वी.टी. ट्रेड फिटर एण्ड इलेक्ट्रीशियन से राजकीय अथवा निजी आई.टी.आई. से वर्ष 2019, 2020, 2021 एवं 2022 में पास किया हो वे अभ्यर्थी ही कैम्पस में प्रतिभाग कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु प्लेसमेंट अनुभाग लखनऊ के दूरभाष 0522-7118462 पर पूर्वान्ह 09ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button