मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना हेतु करें आवेदन


लखनऊ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ एल0के0नाग ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के द्वारा संचालित समन्वित कार्यक्रम मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 04 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से आवेदन पत्र फार्म प्राप्त किये जा सकते है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ मण्डल लखनऊ की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी लाभार्थियों का चयन करेगी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लक्ष्मीकान्त नाग द्वारा बताया गया कि जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के माध्यम से विभिन्न उद्योगो जैसे खिलौना निर्माण, प्रेसर कुकर, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, प्लेटस एवं अन्य घरेलू सजावटी सामान बनाने हेतु उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों एवं परम्परागत कारीगरों को अपना रोजगार स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत रू0 10.00 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। परियोजना लागत का 05 प्रतिशत स्वयं का अंशदान उद्यमी के स्वयं के श्रोत से वहन करना होगा तथा 95 प्रतिशत बैंक ऋण अनुमन्य होगा। बैंक द्वारा वितरित टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में शासन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए उद्यमी को वांछित प्रपत्र जैसे आधार कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र एवं प्रोजेक्ट रिर्पोट इत्यादि प्रपत्र सलंग्न करते हुए किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 8-कैण्ट रोड, निर्यात भवन परिसर लखनऊ में जमा किये जा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button