जेबीपी स्मारक भवन रजानगर में वार्षिकोत्सव समारोह

जेबीपी स्मारक भवन रजानगर में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन,छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या) – जेबीपी स्मारक भवन रजानगर के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राम सुमिरन यादव जी की पुण्यतिथि में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाई लाल यादव(सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य)व विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक शुक्ला ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूदौली भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री राम सुमिरन यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वार्षिकोत्सव पर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस मौके पर नन्हे बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत कर अभिभावकों समेत शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि रूदौली विधायक राम चंद्र यादव ने कहा इस विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चों की प्रस्तुति काफी अच्छी रही।उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपे प्रतिभा को उजागर करना ही इस संस्था का काम है।ताकि बच्चे आगे चलकर कुछ कर दिखाये।शिक्षा सर्वागीण विकास का साधन है।शिक्षा के बिना विकास की बात करना उचित नही होगा।विधायक श्री यादव ने विद्यालय के विकास के लिए दस लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया है।जिससे विद्यालय का विकास हो सके।


इस अवसर पर हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव,प्रधानाचार्या सना खातून,सेवानिवृत्त प्रधानचार्य भोला प्रसाद यादव,राजीव यादव,लल्ला प्रसाद यादव,राम चरन यादव,अमरेश यादव एडोकेट,शेष कुमार एडोकेट,विकास वीर यादव,सतीश यादव व विद्यालय के अध्यापकगण व अभिभावकों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button