अखिलेश यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी की 33वीं पुण्यतिथि आज सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अतिरिक्त रफीक अंसारी एवं प्रभुनारायण यादव विधायकगण तथा सुनील सिंह साजन, आनन्द भदौरिया, वासुदेव यादव, संजय लाठर, अरविन्द कुमार सिंह, लाल बिहारी यादव, उदयवीर सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, राजेश यादव राजू, जगजीवन प्रसाद सभी एमएलसी ने भी कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी स्वतंत्रता सेनानी और ओजस्वी वक्ता के साथ सामाजिक परिवर्तन के लिए सतत संघर्ष करने वाले नायक भी थे। वे समाजवाद के प्रति आजीवन निष्ठावान रहे। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री तथा दशकों तक विधायक रहे। बिहार में वे विपक्ष के नेता भी रहे।

समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है। सार्वजनिक और निजी जीवन दोनों में आचरण के ऊँचे मानदण्ड का पालन करने के लिए उन्हें जननायक की उपाधि मिली।आज के कार्यक्रम में संजय सविता विद्यार्थी, अनिल शर्मा, जय प्रकाश अंचल, अमित त्रिपाठी, मनीष सिंह, अनिल सिंह वीरू, डाॅ0 राजवर्धन सिंह जाटव, जयसिंह प्रताप यादव, संतोष लोदी, वंदना चतुर्वेदी, चन्द्रिका पाल, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मी नाथ कश्यप, रूबी खान, सुनील कुशवाहा, सतीश शर्मा, निखिल कन्नौजिया, अरूण शर्मा, सूरज सैनी, हरिकेश पहलवान, रजा हैदर जाफरी, कमाल अहमद खान, डाॅ0 रवीन्द्र नाथ यादव, आनन्द त्रिपाठी, शोएब राणा, मुजीब अहमद सोनू, नीतिश गौतम, प्रमोद शर्मा, अंकित सेन, प्रह्लाद नारायण नंद, राहुल, श्याममोहन, विजय, मोनू, प्रदीप शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button